फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट : प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-वन भर्ती परीक्षा 17 नवंबर को, 10 शहरों  में बनाए जाएंगे केंद्र

Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-वन भर्ती परीक्षा-2026 का प्रथम चरण 17 नवंबर को आयोजित होगा। परीक्षा प्रदेश के 10 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-वन भर्ती परीक्षा-2026 का प्रथम चरण 17 नवंबर को आयोजित होगा। परीक्षा प्रदेश के 10 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर होगी। परीक्षा का आयोजन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) कराएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत अभ्यर्थियों की सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा आगरा, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी में होगी। सिटी स्लिप नहीं मिलने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9986638901 या ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें