इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ई-फाइलिंग सेंटर खोले जाने के प्रस्ताव को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। 18 अक्तूबर को जारी पत्र के मुताबिक एक नवंबर से किसी भी जिले से ई-फाइलिंग की व्यवस्था शुरू होनी थी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से उठाई गई आपत्ति के मद्देनजर हाईकोर्ट प्रशासन ने ई-फाइलिंग सेंटर खोले जाने के प्रस्ताव पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।