21 मार्च से शुरू होगा फोटो एफिडेविट सेंटर, 100 रुपये लगेगा शुल्क
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से संचालित फोटो एफिडेविट सेंटर 21 मार्च से शुरू हो रहा है। सेंटर पर वादकारियों के फोटो एफिडेविट पर 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। यह जानकारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने दी। बताया कि बुधवार को इस संबंध में बैठक हुई, जिसमें एफिडेविट शुल्क को 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने का प्रस्ताव पास किया गया। 21 मार्च से सेंटर पूर्व की भांति काम करेगा। अभी तक इस सेंटर को कोरोना की वजह से बंद रखा गया था। बैठक में न्यायाधीशों की नियुक्ति में उच्च न्यायालय के ही अधिवक्ताओं को वरीयता प्रदान करने पर सहमति जताई गई। महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन, मनोज कुमार मिश्र, नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह यादव, सत्यम पांडेय, श्याम चरण त्रिपाठी, संजय सिंह, आशुतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो