इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार से चार दिन तक होली का अवकाश रहेगा। इस दौरान 13 मार्च से 16 मार्च तक हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का फोटो एफिडेविट सेंटर भी बंद रहेगा। अंतिम कार्यदिवस के पर बुधवार को अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने एक दूसरे का रंग गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे उपाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, संयुक्त सचिव सुमित श्रीवास्तव, अभिजीत पांडे, पुनीत कुमार शुक्ला, आंचल ओझा, कोषाध्यक्ष रन विजय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मनीषा सिंह, किरन सिंह, दिनेश यादव, वेद ओझा, बृजेश सिंह सेंगर मौजूद रहे।