फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट : लोक अदालत के समझौता अवार्ड का एक पृष्ठ बदलने पर कोर्ट गंभीर

Mon, 06 Feb 2023 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के अवार्ड के बाद मसौदे का एक पृष्ठ बदलने को गंभीरता से लिया और समझौता अवार्ड पर रोक लगा दी तथा जमीन की यथास्थिति कायम रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के अवार्ड के बाद मसौदे का एक पृष्ठ बदलने को गंभीरता से लिया और समझौता अवार्ड पर रोक लगा दी तथा जमीन की यथास्थिति कायम रखने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने विपक्षियों से चार हफ्ते में याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी। कोर्ट ने जिला जज मऊ को लोक अदालत की पत्रावली अपनी अभिरक्षा में लेकर इन हाउस इंक्वायरी कर रिकॉर्ड सहित सील कवर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

 

 

 

 

यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने उमाशंकर पांडेय की याचिका पर दिया है। याची की ओर से कहा गया कि दोनों पक्षों के बीच लोक अदालत में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर से समझौता हुआ। इसके बाद समझौते का एक पृष्ठ बदल दिया गया। जिस पर पक्षकारों के हस्ताक्षर नहीं हैं। याची ने अवार्ड आदेश वापस लेने की अर्जी दी, जिसे खारिज कर दिया गया। पुनरीक्षण अर्जी भी खारिज कर दी तो यह याचिका दायर की गई। कोर्ट ने जिला जज से सीलबंद रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें