prayagraj news : शपथ दिलाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर।
- फोटो : prayagraj
इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अपर न्यायाधीशों ने शुक्रवार को स्थायी न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में सुबह 10 बजे आयोजित सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। स्थायी न्यायाधीश पद की शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति अली जामिन, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा, न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति शमीम अहमद, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक, न्यायमूर्ति मनीष कुमार एवं न्यायमूर्ति समित गोपाल शामिल हैं। रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार शपथ समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया।