फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ दायर याचिका खारिज, जानें इलाहाबाद कोर्ट ने क्या कहा

Tue, 24 Sep 2024 10:20 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल के खिलाफ अवमानना याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ये याचिका विचार लायक नहीं है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महिला जज सुनीता अग्रवाल के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। जो वर्तमान में गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश हैं।

विज्ञापन


अधिवक्ता अरुण मिश्रा ने सुनीता अग्रवाल के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अग्रवाल ने उनके मामलों में कुछ आदेश पक्षपातपूर्ण तरीके से पारित किए थे। जिसका उद्देश्य उन्हें परेशान करना और नुकसान पहुंचाना था। 

न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और सुरेन्द्र सिंह की दो न्यायाधीशों वाली पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिका पूरी तरह से गलत, तुच्छ, गैरजिम्मेदार और बिना योग्यता वाली है। हमें यह मानने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि वर्तमान आपराधिक अवमानना आवेदन न केवल तुच्छ है, बल्कि परेशान करने वाला भी है। यह याचिका विचार के योग्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें