फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता बुधवार से करेंगे काम, बार एसोसिएशन ने की घोषणा

Tue, 05 Sep 2023 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बुधवार से सभी अधिवक्ता कामकाज करेंगे। हालांकि, बुधवार को किसी भी मुकदमें में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं होगा।

विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत अधिवक्ता बुधवार से न्यायिक काम करेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुक्रम में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय वापस ले लिया है। अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बुधवार से सभी अधिवक्ता कामकाज करेंगे। हालांकि, बुधवार को किसी भी मुकदमें में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं होगा।

विज्ञापन

मामले की जांच के लिए ने गठित है एसआईटी

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले की जांच के लिए लखनऊ पारिवारिक न्यायालय के पूर्व जज हरिनाथ पांडेय की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि यह एसआईटी 15 सितंबर तक सील कवर रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें पुलिस महानिरीक्षक मेरठ नचिकेता झा व पुलिस उप पुलिस महानिरीक्षक मुनिराज को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। अब यह जांच समिति चार सदस्यीय हो गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें