नचकोल का पूरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से मानव के सभी क्लेश दूर हो जाते हैं -कथ
- फोटो : रामेश्वर दास
नचकोल का पूरा गांव में साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में अयोध्या धाम से पधारे कथाव्यास दयालु महाराज ने कथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, अजामिलो पाख्यान की कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मुख्य श्रोता यजमान भगवता देवी ने आचार्य व पुरोहित का अभिनंदन किया। रात्रिकालीन गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुत दी। मौके पर आयोजक सुशील पांडेय, संयोजक सुधीर पांडेय आदि रहे।