फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रशिक्षित होंगे मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

Thu, 02 Apr 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल फूलपुर के बौड़ई में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का भव्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता कन्हैयालाल पांडेय ने पार्टी के इतिहास और विकास पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष फूलपुर अनिल मौर्य ने की और संचालन मंडल महामंत्री राहुल विश्वकर्मा ने किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाअभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा और उनकी राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, कमलेश मिश्रा, अनिल मौर्य, सुरेंद्र मौर्य आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें