महाकुंभ की वेबसाइट एवं एप श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए काफी मददगार होगी। वेबसाइट पर महाकुंभ के महात्म के अलावा वायु, रेल एवं सड़क मार्ग से आवागमन, पार्किंग, आवासीय सुविधाएं समेत अन्य सभी तरह की जानकारियां होंगी।
मुख्यमंत्री के लॉन्च करने के साथ ही रविवार को महाकुंभ की वेबसाइट http://kumbh.gov.in और ऐप (Mahakumbhmela2025) पर मेला से संबंधित जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी। वेबसाइट पर मेला क्षेत्र का पूरा नक्शा होगा। गूगल नेविगेशन की मदद से 4000 हेक्टेयर और 25 सेक्टर में बसे मेला क्षेत्र अपने गंतव्य स्थान को ढूंढ़ा जा सकेगा।
इस पर मेला क्षेत्र में बने अस्स्पतालों, थानों आदि की बाबत भी जानकारी होगी। इतना ही नहीं एप पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के अलर्ट भी मिलेंगे। वेबसाइट तथा एप पर संगम के अलावा अन्य दर्शनीय स्थलों, मंदिरों के साथ वहां तक पहुंचने के माध्यमों के बारे में भी जानकारी होगी। इनके माध्यम से आवासीय सुविधा, पार्किंग, पार्किंग स्थलों पर मिलने वाली सुविधाएं आदि की भी जानकारी होगी।