फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी जेल : अपनी बैरक में अली अहमद ने अदा की ईद की नमाज, भाई, पिता और चाचा की हत्या के बाद से है उदास

Sat, 22 Apr 2023 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय कारागार नैनी में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने अपनी बैरक में ईद की नमाज अदा की। वहीं सामान्य बंदियों ने मुलाकात हाता में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा करते हुए अपने गुनाहों से तौबा की।
विज्ञापन
नैनी जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कारागार नैनी में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने अपनी बैरक में ईद की नमाज अदा की। वहीं सामान्य बंदियों ने मुलाकात हाता में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा करते हुए अपने गुनाहों से तौबा की।

जेल में 432 बंदियों ने रोजा रखा था। पिता, चाचा व भाई की मौत के बाद से ही अली अपनी बैरक में काफी उदास और चिंतित है। जेल मैनुअल के अनुसार शाम को बंदियों को सेवंई व पूड़ी सब्जी दी गई। पर्व को लेकर शनिवार को मुलाकात बंद रही। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि हाई सिक्योरिटी सेल में बंद बंदियों ने अपनी बैरकों में ईद की नमाज अदा की। सामान्य बंदियों ने सामूहिक रूप से मुलाकात हाता में नमाज पढ़ी। रविवार को छुट्टी होने के कारण मुलाकात बंद रहेंगी। सोमवार को मुलाकात शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें