फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Field: खेतों में पशुओं व इंसानों के घुसते ही बजेगा मोबाइल पर अलार्म, विज्ञान प्रदर्शन में लगाया गया मॉडल

Wed, 26 Mar 2025 05:14 PM IST
विनोद सिंह पुष्पा कुमारी, प्रयागराज

सार

किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें फसलों की रखवाली के लिए 24 घंटे खेतों में नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर के नौवीं के छात्र विशिष्ट गुप्ता ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) स्मार्ट फील्ड पर आधारित मॉडल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दिखाते रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन राजापुर के छात्र विशिष्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें फसलों की रखवाली के लिए 24 घंटे खेतों में नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर के नौवीं के छात्र विशिष्ट गुप्ता ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) स्मार्ट फील्ड पर आधारित मॉडल बनाया। इसके जरिये खेतों में पशुओं व इंसानों के आते ही मोबाइल पर नोटिफिकेशन आएगा और अलार्म बजने लगेगा। लेकिन, इसके लिए इंटरनेट वाला मोबाइल फोन होना चाहिए।

 

विशिष्ट ने सिविल लाइंस स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में मंगलवार को अपना मॉडल पेश किया। बताया कि सर्दियों में पड़ोस के गांव में किसानों को पशुओं से फसल बचाने के लिए रातभर जागते देखा तो उनके लिए कुछ करने को सोचा था। तभी से यूट्यूब पर वीडियो देख-देखकर पीआईआर मोशन सेंसर बनाया। इसमें एक रेग्यूलेटर लगाया जाएगा, जो वाईफाई से कनेक्ट होगा। सेंसर सोलर पैनल से जुड़ा होगा, जिससे इसकी बैटरी चार्ज होती रहेगी।

कहा कि एक सेंसर को लगाने में करीब पांच हजार रुपये का खर्च आएगा। एक बीघे खेत को कवर करने के लिए दो सेंसर लगेंगे। इसको मोबाइल के क्लाउड सर्वर से ब्लिंक ऐप के जरिये जोड़ा जाएगा। सेंसर के दायरे में पशु या मनुष्य जाता है या कोई गतिविधि होती है तो मोबाइल पर पहले नोटिफिकेशन जाएगा, फिर अलार्म बजने लगेगा।

विशिष्ट ने बताया कि रिसर्च कर रहा हूं, जल्द ही सिर्फ खेत में पशुओं के आने पर ही अलार्म बजेगा। साथ ही इसमें कैमरे लगाने के बारे में सोच रहा हूं। इसे एमएनआईटी में नवबंर में होने वाले कंपटीशन में पेश करूंगा। सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि मेरे पिता बृजेश गुप्ता एलआईसी एजेंट हैं। वह मेरा हमेशा सहयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें