फोटो कैप्शन आनापुर,अलादादपुर से आनापुर सड़क मार्ग पर गड्ढे
अलादादपुर से आनापुर बाजार को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में बदल गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मार्ग दिनभर ग्रामीणों और बाजार आने जाने वाले लोगों के लिए व्यस्त रहता है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ता है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ती है, जिससे अन्य राहगीर भी प्रभावित होते हैं। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने लोक निर्माण विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि बरसात के बाद मरम्मत कार्य किया जाएगा।