फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आचार संहिता मामले में अखिलेश और जयंत को मिली अंतरिम राहत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर की अदालत में आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मिली राहत बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत ने गौतमबुद्ध नगर की जिला अदालत में लंबित आपराधिक मामले को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया हैं। दोनों नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें