फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अखाड़ा परिषद ने खारिज की सिख अलगाववादी पन्नू की धमकी, कहा- यह समुदायों को विभाजित करने की रणनीति

Thu, 26 Dec 2024 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि अगर पन्नू नाम का यह व्यक्ति हमारे महाकुंभ में घुसने की हिम्मत करेगा तो उसे पीट-पीटकर बाहर निकाल दिया जाएगा। हमने ऐसे सैकड़ों पागल देखे हैं।
विज्ञापन
महंत रवींद्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़ा परिषद ने एक वीडियो में कथित तौर पर महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी जारी करने के बाद समुदायों के बीच विभाजन भड़काने की कोशिश करने के लिए सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


सोमवार को पीलीभीत में यूपी और पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकवादियों की मौत के बाद, 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी) को माघ मेले की प्रमुख स्नान तिथियों को बाधित करने की धमकी देने वाला एक वीडियो सामने आया है। 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आवाज खालिस्तान समर्थक पन्नू की बताई गई। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख है और भारत सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित किया है।
विज्ञापन


महाकुंभ नगर में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि अगर पन्नू नाम का यह व्यक्ति हमारे महाकुंभ में घुसने की हिम्मत करेगा तो उसे पीट-पीटकर बाहर निकाल दिया जाएगा। हमने ऐसे सैकड़ों पागल देखे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें