अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस।
- फोटो : एएनआई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रयागराज में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त होने के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। पहले मैदान में कार्यक्रम के लिए अनुमति मिली थी, बाद में अनुमति निरस्त कर दी गई। इसके चलते प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दो दिन से प्रयागराज में ही कैंप कर रहे हैं। केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष से उनकी मुलाकात नहीं पाई। इसके बाद अजय राय, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक वीरेंद्र चौधरी और पार्टी के कई नेताओं को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे। उनकी क्या बात हुई इस पर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि केपी ग्राउंड में राहुल के आगमन के मद्देनजर तैयारी जोरों पर की जा रही है।