फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय बोले : जाति जनगणना इंडिया गठबंधन की जीत, राहुल गांधी के दबाव के बाद सरकार ने लिया निर्णय

Thu, 01 May 2025 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना का निर्णय इंडिया गठबंधन की जीत है। गठबंधन के नेता राहुल गांधी द्वारा इसको लेकर लगातार  सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था, इसी दबाव पर सरकार ने जाति जनगणना का निर्णय लिया है। अजय राय नैनी में दंपती की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना का निर्णय इंडिया गठबंधन की जीत है। गठबंधन के नेता राहुल गांधी द्वारा इसको लेकर लगातार  सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था, इसी दबाव पर सरकार ने जाति जनगणना का निर्णय लिया है। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को नैनी में कहीं। वह अवंतिका आवास योजना नैनी में सोमवार को बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए गए थे। परिजनों से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए अजय राय ने कहा पुलिस द्वारा घटना का किए गए खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं है। वह मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं। इस दौरान पहलगाम में हुआ आतंकी हमले पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। पूरा देश सरकार के निर्णय के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें