प्रयागराज एयरपोर्ट में मनाए जा रहे सुरक्षा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में एयरपोर्ट कर्मियों के साथ ही सुरक्षा एवं विमानन कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने भी शिरकत की। इस दौरान कर्मचारियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में रंगों के माध्यम से अपनी महारत दिखाई। कर्मचारियों ने वहां कई रंगोली भी बनाई। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय ने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।