एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद ने बारिश के बाद शहर में जलभराव होने पर नगर निगम को घेरा। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने मानसून से पहले शहर को जलभराव से मुक्त रखने का दावा किया था। लेकिन, शनिवार दोपहर हुई बारिश ने सभी दावों की पोल खोल दी। पूरे शहर में जलभराव की समस्या रही। उन्होंने कहा कि मेयर गणेश केसरवानी ने दावा किया था कि नालों की सफाई पूरी हो चुकी है, लेकिन बारिश ने साबित कर दिया कि यह काम कागजों तक सीमित रह गया।