रंगदारी मांगने के मामले में 10 महीने से पुलिस को छका रहे पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के गुर्गे तालिब ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था। इसके बाद सरेंडर करने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं बचा था। इस मामले इस मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व सांसद के बेटे सहित कई ने पहले ही सरेंडर कर दिया था।