फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधिकार छीने जाने के बाद पीडीए सचिव ने पलटी फाइलें, फील्ड में भी उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। षड्यंत्र रचने के प्रयास में अधिकार छीने जाने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह ने दफ्तर में फाइलें पलटीं। सामान्य दिनचर्या के तहत काम किया। वह फील्ड में भी स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष और सचिव के बीच विवाद सामने आने के बाद दोनों अफसरों के बीच बंद कमरे में घंटों वार्ता हुई। कहा जा रहा है कि उच्चस्तर पर दबाव पड़ने के बाद इस मामले को रफा-दफा कराने के रास्ते निकाले जा रहे हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि सचिव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए उससे जुड़े साक्ष्य भी उपाध्यक्ष के सामने रखे हैं। हालांकि इस मामले में सचिव अजीत कुमार सिंह ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। दूसरी तरफ उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद सचिव के खिलाफ कार्रवाई होने को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। इन सबके बीच सचिव ने दफ्तर में दिन में कामकाज किया और उन्होंने कई फाइलें पलटीं। सचिव फील्ड में भी स्थलीय निरीक्षण पर निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें