जिला अधिवक्ता संघ ने ऐसे अधिवक्ता जिन्हाेंने अभी तक अपनी सदस्यता को अपडेट और शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें दो जुलाई तक के लिए अंतिम मौका दिया है। अधिवक्ता संघ का चुनाव 25 जुलाई को होगा। संघ के मंत्री मनोज सिंह लोकेश ने बताया कि शुक्रवार को एल्डर कमेटी और संघ की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सदस्यों के उस प्रार्थनापत्र पर विचार किया गया, जिसमें सदस्यता शुल्क और सदस्यता अपडेशन कराने से लोग वंचित रह गए है। बैठक में वकीलों को अंतिम अवसर देते हुए कहा गया कि दो जुलाई तक सदस्य अपना शुल्क जमा कर सदस्यता अपडेट करा ले अन्यथा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होगा। गौरतलब है कि अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया चार जुलाई से शुरू होकर मतदान 25 जुलाई को होगा।