बारा। कोराव में उपजिलाधिकारी के विरोध में चल रही हड़ताल के समर्थन में बृहस्पतिवार को भी बारा में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बता दें कि कोराव में उप जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। अधिवक्ता एसडीएम के ट्रांसफर की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं।अधिवक्ता संघ बारा के अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि अधिवक्ता बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मंत्री बृजेश श्रीवास्तव, चंद्रदत्त पांडेय, निर्भय शंकर दुबे, कमलाकर सिंह, मनीष द्विवेदी, सुशील श्रीवास्तव आदि रहे।