फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक की टक्कर लगने से स्कूटी सवार अधिवक्ता की मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खाई मोरी के पास स्कूटी व बाइक में भिड़ंत होने से एक अधिवक्ता की मौत हो गई। क्षेत्र के प्रतापपुर चंदौली गांव निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मीकांत यादव पुत्र शिव कैलाश यादव अधिवक्ता थे। बुधवार दोपहर वे घर से होली मनाने विशंभरपुर में जा रहे थे। रास्ते में खाई मोरी के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे वे घायल हो गए। लक्ष्मीकांत यादव को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें