फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास साल वकालत कर चुके अधिवक्ता होंगे सम्मानित

Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की स्थापना के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एडवोकेट एसोसिएशन हाईकोर्ट की ओर से वकालत में 50 साल पूरे कर चुके अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। एसोसिएशन 14 मई को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सभागार मेें एक संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। गोष्ठी के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी होंगे। अध्यक्षता  सुप्रीमकोर्ट के जज न्यायमूर्ति आरके अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश केएन सिंह, और न्यायमूर्ति एचएन सेठ को विशेष सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्र, छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त जस्टिस शंभूनाथ श्रीवास्तव, केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस अशोक भूषण विशिष्ट अतिथि होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें