फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job : असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों का विज्ञापन जल्द जारी होने के आसार, मंजूरी मिलते ही शुरू होगी प्रक्रिया

Fri, 16 May 2025 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जल्द जारी कर सकता है। भर्ती शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जल्द जारी कर सकता है। भर्ती शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है। परीक्षा योजना में प्रस्तावित बदलाव को शासन स्तर से मंजूरी मिलते ही आयोग नई भर्ती शुरू करेगा।

वहीं, आयोग राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर) संगीत के पदों पर आठ साल पुरानी भर्ती के लिए जुलाई में स्क्रीनिंग परीक्षा कराने जा रहा है। आयोग के कैलेंडर में प्रवक्ता संगीत वादन (सितार) विषय की स्क्रीनिंग परीक्षा 17 जुलाई 2025 और प्रवक्ता संगीत वादन (तबला) विषय की स्क्रीनिंग परीक्षा 18 जुलाई को प्रस्तावित है। इन विषयों की भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2017 में आया था।

वहीं, लाखों अभ्यर्थियों को राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नई भर्ती शुरू होने का इंतजार है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है। हालांकि, इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में स्पर्धा कठिन होने जा रही है, क्योंकि आयोग ने परीक्षा योजना में एक अहम बदलाव प्रस्तावित किया है।

पहली बार इस भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक भी चयन में जोड़े जाएंगे। पहले स्क्रीनिंग परीक्षा केवल अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होती थी और इसके बाद सिर्फ इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चयन की मेरिट तैयार की जाती थी लेकिन अब अभ्यर्थियों के चयन में स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक और इंटरव्यू के 25 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे। शासन स्तर से इस बदलाव को मंजूरी मिलते ही यूपीपीएससी नया विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें