मांडा। सोमवार को एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय ने बरहाकला और ढिलिया ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों गांव के पंचायत भवनों में ताला बंद रहा। एडीओ ने कहा कि संबंधित सचिव और पंचायत सहायक के खिलाफ नोटिस जारी की गई है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। समुचित जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।