सुहास। विकासखंड कोरांव के ग्राम पंचायत बसहरा तथा सिकी कला में एडीओ पंचायत विवेक मिश्रा ने ग्राम प्रधान तथा कर्मचारियों के साथ आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत ने कहा की ग्राम सभाओ में स्वच्छता को देखते हुए सरकार ने कूड़ा घर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण होने के बाद भी ग्राम सभाओं में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा कूड़ा कलेक्शन नहीं किया जा रहा। इसको लेकर नाराजगी जताई और कर्मचारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया गया कि जिन गांवों में कूड़ा घर का निर्माण पूर्ण हो चुका है।