फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए कल जारी होंगे प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दो फरवरी को जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र के बारे में भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

आरओ/एआरओ-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। आयोग ने नौ अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस बार परीक्षा के लिए रिकॉर्डतोड़ 1069725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए है। आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें