फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रशासनिक अफसर व अभियंता तीन माह तक नहीं जा सकेंगे शहर से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अभियंता व्यक्तिगत कारणों से तीन महीने तक शहर के बाहर नहीं जा सकेंगे। विशेष परिस्थिति में इसके लिए मेलाधिकारी से अनुमति लेनी पड़ेगी। महाकुंभ को देखते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सोमवार को यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन

महाकुंभ के कई कार्य काफी पीछे चल रहे हैं। मेला क्षेत्र में अब भी
पानी भरा हुआ है। इससे काम के और पिछड़ने की आशंका बन गई है। ऐसे में संसाधन और श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए युद्ध स्तर पर काम करने की रणनीति बनाई जा रही है।
मंडलायुक्त ने सोमवार को महाकुंभ के मद्देनजर हो रहे कई कार्यों का निरीक्षण भी किया। पहले वह परेड मैदान स्थित लोक निर्माण विभाग के स्टोर तथा कार्यशाला पहुंचे और पांटून पुल निर्माण की प्रगति देखी।
विज्ञापन

इस दौरान कई तरह की अनियमितता मिली। रजिस्टर में पांटून पुल, चकर्ड प्लेट्स और बोल्ट के विवरण दर्ज नहीं थे। कई अन्य तरह की भी गड़बड़ी रही। मंडलायुक्त ने रजिस्टर पर सही तरह से इंट्री कराने, विभाग के वरिष्ठ अफसरों से सत्यापन कराने, स्टोर का नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्य अभियंता माह में एक बार खुद भी निरीक्षण करें।
पंत ने हनुमान मंदिर कॉरिडोर के धीमी निर्माण प्रगति पर नाराजगी जताई। इस पर अफसरों ने बताया कि पहले पानी और अब कीचड़ की वजह से परेशानी आ रही है। मंडलायुक्त ने अक्षयवट कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। वहां पत्थरों की नक्काशी के लिए प्रशिक्षित कारीगरों की संख्या कम पाई गई। उन्होंने 31 अक्तूबर तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें