छत्तीसगढ़ के कोरवा जिला के एडीएम विक्रम कुमार जायसवाल को रविवार की देर रात मेले में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन की स्थिति में मेला के सेक्टर दो स्थित केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जहां इनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। वहीं चिकित्सकों ने ईसीजी की जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर बिना देर किए इलाज शुरू कर दिया। ऐसे में तीन से चार घंटे के बाद विक्रम कुमार जायसवाल को आराम मिल गया। हालांकि हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान करने की इच्छा जताई है। क्योंकि यह उनका संकल्प है।
छत्तीसगढ कोरवा जिले के एडीएम विक्रम कुमार जायसवाल अपनी पत्नी मंजू व बेटे अभिजीत के साथ रविवार की सुबह मेला घूमन आए हैं। वह अपने परिवार के साथ मेला के सेक्टर 24 हर्षवर्धन चौराहे के पास एक दोस्त के यहां ठहरे हैं। वहीं रविवार की शाम वह अपने परिवार के साथ मेला घूमने निकले। इस दौरान अक्षयवट के पास उन्हें पसीना, चक्कर व उलझन होने लगी। देखते ही देखते थोड़ी देर में वह बेहोश हो गए।