फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: न्यायालय परिसर में हार्ट अटैक से एडीजीसी भानु प्रताप सिंह का निधन

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार दोपहर अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) भानु प्रताप सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोर्ट नंबर-नौ से संबद्ध एडीजीसी भानु प्रताप सिंह दोपहर करीब 1:30 बजे अपने कार्यालय में लंच की तैयारी कर रहे थे। तभी सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेसुध होकर गिर पड़े। वहां मौजूद शासकीय अधिवक्ताओं और अन्य वकीलों ने उन्हें जिला चिकित्सालय (बेली अस्पताल) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया निवासी भानु प्रताप सिंह वर्तमान में प्रयागराज के अशोक नगर में रहते थे। वर्ष 2018 में उनकी नियुक्ति शासकीय अधिवक्ता के रूप में हुई थी। घटना के समय परिवार आजमगढ़ में था। सूचना मिलने के बाद परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें