माघी पूर्णिमा पर भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने बुधवार को संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लिया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंचे। अभिनेता आशुतोष राणा ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम स्नान किया। उसके बाद शांकराचार्य अविमुक्तश्वर जी से आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंचे। इसके बाद आशुतोष राणा ने सेक्टर आठ में ऋतु रम्बा जी से मुलाकात कर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। स्नान के बाद आशुतोष राणा ने कहा की दुनिया के सबसे बड़े महापर्व दिव्य व भव्य महाकुंभ में आकर संगम स्नान करके मुझे अत्यधिक सकारात्मक अनुभूति हुई और मेरी अंतरात्मा को धार्मिक संतुष्टी प्राप्त हुई। इस दौरान दद्दा शिष्य मंडल प्रयागराज के वरिष्ठ गुरुभाई व यज्ञ संयोजक योगेश चंद्र यादव, संतोष उपाध्याय, इशू राज, सुधीर आदि लोग मौजूद रहे।