थाना करछना क्षेत्र के भगनपुर व धरवारा स्थित टोंस नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम करछना भारती मीणा और खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बालू व वाहनों को सीज कराया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।