फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शर्तों के उल्लंघन में बीएचएस के पास नाइट मार्केट पर कार्रवाई, होगा बंद

Thu, 20 Mar 2025 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शर्त के अनुसार नाईट मार्केट शाम छह से रात 10 बजे तक ही संचालित होनी चाहिए। रात 10 बजे के बाद दुकानें हट जानी चाहिए, लेकिन बाजार में इस शर्त का पालन नहीं किया जा रहा था। इसकी शिकायत पर संचालक को नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
नाइट मार्केट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप चौराहे से धोबीघाट के बीच बीएचएस के सामने संचालित नाइट मार्केट बृहस्पतिवार से बंद हो जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास संचालित नाइट मार्केट संचालक को भी नोटिस दिया गया है।

 

स्मार्ट सिटी योजना के तहत दोनों स्थानों पर नाइट मार्केट संचालित किया जा रहा है। लगातार विरोध एवं गतिरोध के बीच करीब एक साल पहले बीएचएस के सामने नाइट मार्केट खोला गया। इसे साढ़े चार करोड रुपये शुल्क पर पांच साल तक संचालन के लिए एजेंसी को दिया गया था। इसमें 90 दुकानें लगाने की अनुमति थी, लेकिन एक दर्जन दुकानें ही लग पाईं।

 

शर्त के अनुसार नाईट मार्केट शाम छह से रात 10 बजे तक ही संचालित होनी चाहिए। रात 10 बजे के बाद दुकानें हट जानी चाहिए, लेकिन बाजार में इस शर्त का पालन नहीं किया जा रहा था। इसकी शिकायत पर संचालक को नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। इस पर निगम की ओर से बृहस्पतिवार से मार्केट बंद करने का आदेश दिया गया है।

 

इसी शर्त का उल्लंघन हनुमान मंदिर के पास स्थित नाइट मार्केट में भी किया जा रहा है। इस पर संचालक को नोटिस दिया गया है। शर्तों का उल्लंघन जारी रहा तो हनुमान मंदिर के पास संचालित नाइट मार्केट भी बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें