फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : प्रयागराज के साैरभ, कहां शुरू, कहां खत्म से की शुरुआत, पैलेस और स्टार वर्ल्ड में 20 सितंबर को होगी र

Mon, 16 Sep 2024 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में पत्रकार काॅलोनी निवासी साैरभ गुप्ता-34 ने सेंट जोजफ काॅलेज से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद इलेक्ट्रानिक कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की थी, लेकिन बचपन से ही उनका रुझान फिल्मों की ओर था। ऐसे में पढ़ाई पूरी करने के बाद 2013-2014 में उन्होंने मुंबई से डायरेक्टरशिप का कोर्स किया।
विज्ञापन
सौरभ दास, फिल्म अभिनेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दशक पहले प्रयागराज से मुंबई गए साैरभ दास ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को साबित किया है। अब 20 सितंबर को बताैर निदेशक उनकी पहली फिल्म कहां शुरू, कहां खत्म रिलीज होने जा रही है। शहर के पैलेस और स्टार वर्ल्ड सिनेमाघरों में भी यह फिल्म प्रदर्शित होगी। इसके लिए पोस्टर भी जारी हो गए हैं। इसे लेकर परिजनों में खासा उत्साह है। पिता मिलनदास गुप्ता ने बताया कि फिल्म का प्रीमियर शो 19 को मुंबई में होगा, जिसे देखने के लिए वह परिजनों के साथ वहां जाएंगे।

विज्ञापन


प्रयागराज में पत्रकार काॅलोनी निवासी साैरभ गुप्ता-34 ने सेंट जोजफ काॅलेज से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद इलेक्ट्रानिक कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की थी, लेकिन बचपन से ही उनका रुझान फिल्मों की ओर था। ऐसे में पढ़ाई पूरी करने के बाद 2013-2014 में उन्होंने मुंबई से डायरेक्टरशिप का कोर्स किया। फिर कई वर्षों तक बताैर सहायक निदेशक कार्य करते रहे। इस दाैरान उन्होंने जाने-माने निदेशक सुजीत सरकार के साथ फिल्म गुलाबो सिताबो में भी सहायक के ताैर पर कार्य किया, जिसमें अभिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना ने अभिनय किया है।

कड़ी मेहनत के बाद अब बताैर निदेशक साैरभ की पहली फिल्म कहां शुरू, कहां खत्म 20 सितंबर को देश के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। प्रयागराज के दो सिनेमाघरों में भी इसकी तैयारी हो चुकी है। रेलवे में सीआईटी से सेवानिवृत्त पिता मिलनदास गुप्ता ने बताया कि वे साैरभ को इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन फिल्मों का शाैक ही उसे मुंबई खींच ले गया। आज उसने जो मुकाम हासिल किया है, उससे परिजनों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि 19 को मुंबई में फिल्म का प्रीमियर शो देखने के लिए वे परिजनों के साथ 18 को प्रयागराज से रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें