फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट बने अनुज ओझा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट बने अनुज ओझा
विज्ञापन

प्रयागराज। इंडियन कोस्ट गार्ड की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में अनुज ओझा ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह सफलता पहले प्रयास में हासिल की है।
मूलरूप से प्रतापगढ़ में सदर तहसील के पूरा ओझा गांव निवासी अनुज ने बीएचयू से गणित में बीएससी ऑनर्स 2021 में किया है। अनुज दो भाइयों में छोटे हैं। बड़े भाई प्रशांत कुमार ओझा यूनियन बैंक में विपणन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अन्नपूर्णा ओझा, पिता सर्वेश ओझा और गुरुजनों को दिया है। अनुज ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से तैयारी की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। वह बीएससी पूरा होने के पहले से ही इस परीक्षा की तैयारी में जुट गए थे। यही वजह है कि पहले ही प्रयास में परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें