ग्राम प्रधान के पति को मोबाइल पर धमकी देने का मामला सामने आया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी अशोक कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी गुड़िया देवी ग्राम प्रधान हैं। उनका आरोप है गांव के दो लोगों के इशारे पर एक अज्ञात युवक पिछले कुछ दिनों से बार-बार फोन कर उन्हें गाली और हत्या की धमकी दे रहा है। अशोक ने मऊआइमा थाने में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।