उतरांव थाना क्षेत्र के संबोधिपुर गांव निवासी किसान फूलचंद पटेल ने गांव के एक दबंग पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं एसीपी हंडिया से शिकायत की है। फूलचंद का आरोप है कि गांव के दबंग किस्म के लोग घर के सामने जबरन उपली पाथ रहे हैं और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मना करने पर गालीगलौज करने के साथ झगड़ा करने लगते हैं। फूलचंद ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से दबंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।