शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में मेजा पुलिस ने बुधवार को एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मेजा के एक गांव की एक युवती का आरोप है कि आशीष यादव ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी करने बात कहने पर मारापीटा और जातिसूचक गालियां दीं। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।