फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त दिव्यांग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वे अचंभित हो गए। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि कौशाम्बी जिले का रहने वाला आरोपी बृजेश अपनी प्रेमिका से मिलने हंडिया थाना क्षेत्र में आता था। आरोप है कि चार माह पूर्व प्रेमिका की मां व प्रेमिका की मदद से उसने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल हंडिया नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें