फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूछताछ में अपना नाम मुकेश जगेशर निवासी सराय घोघीपुर बताया है। वह बच्ची के पड़ोस के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस अफसरों का कहना है कि घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज की जांच में वह बच्ची को साइकिल पर ले जाते दिखा था।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव के उसरही गांव में आठ वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जूड़ापुर-दादूपुर गांव के बीच चेकिंग के दौरान रोकने पर उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मुकेश जगेशर निवासी सराय घोघीपुर बताया है। वह बच्ची के पड़ोस के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस अफसरों का कहना है कि घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज की जांच में वह बच्ची को साइकिल पर ले जाते दिखा था। पता लगा कि वह पड़ोस के गांव का रहने वाला है। इसी आधार पर उसकी तलाश हो रही थी।

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मुठभेड़ के बाद हुई प्रारंभिक पूछताछ में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने की बात कबूल की है। फिलहाल, आरोपी को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरहमी से किया था कत्ल

2 अक्तूबर को हुई इस वारदात में आठ वर्षीय बच्ची का बेरहमी से कत्ल किया गया था। शाम को वह दुर्गा पूजा में जाने की बात कहकर घर से निकली थी और इसके बाद फिर उसका पता नहीं चला। अगले दिन सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित खेत में उसकी लाश मिली थी। डंडे से सिर पर वारकर उसे मौत के घाट उतारा गया था और इससे पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। हत्यारे ने उसका एक हाथ तोड़ दिया था और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट पहुंचाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें