फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार के कारोबारी हरीश कुमार केसरवानी ने बदमाशों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे आदमपुर निवासी चार लोग उनके घर आए। आरोपियों ने मुखबिरी का झूठा आरोप लगाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। एक आरोपी ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये भी छीन लिए। जाते समय आरोपियों ने दो दिन में बाकी पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने नवाबगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें