फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: थाने में मारपीट करने का आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में मीडियाकर्मी बनकर मारपीट करने का आरोपी रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि वह पहले भी पैरवी के लिए महिला थाने में आ चुका था। उधर, उस पर मारपीट के साथ ही एक और मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

आरोपी रजा हुसैन करबला खुल्दाबाद का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ एक मुकदमा कौशाम्बी के कशियापूरब संदीपन घाट निवासी दानिश ने लिखाया था। जिसमें मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने समेत अन्य आरोप लगाए थे। दूसरा मुकदमा उसके पास न्यूज चैनल की फर्जी आईडी बरामद होने को लेकर धोखाधड़ी व जाली दस्तावेज बनाने के संबंध में लिखा गया। महिला थाना प्रभारी पूनम शुक्ला ने बताया कि आरोपी काे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।


यह था मामला
करेली निवासी युवती की शादी कौशाम्बी निवासी दानिश से हुई थी। शादी के बाद विवाद होने पर वह मायके चली आई थी। इस संबंध में मां की ओर से की गई शिकायत पर बातचीत के लिए शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान युवती पक्ष से पहुंचे रजा हुसैन, जिसने खुद को मीडियाकर्मी बताया, ने दानिश से मारपीट की और पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें