कोतवाली के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अश्लील फोटो वायरल कर उसकी शादी तुड़वाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता के अनुसार, गांव के युवक से फोन पर बातचीत के दौरान उनकी नजदीकी बढ़ी। आरोपी ने शादी का वादा कर करीब दो माह पहले उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई। यह जानकारी मिलने पर आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो वर पक्ष को भेज दी। इसके बाद तय शादी का रिश्ता टूट गया। पुलिस ने गोसाईं का पुरवा अमांवा निवासी सौरभ वर्मा को घुइसरनाथ सड़क तिराहे से गिरफ्तार किया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।