सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने अतुल कुमार राय नामक यूजर के खिलाफ ख्ुाल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अपनी फेसुबक व ट्विटर आईडी के माध्यम से सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र कमेंट कर रहा है। उसके इस कृत्य से आम जनता व उनके समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही लोगों में आक्रोश भी है जिससे शांतिव्यवस्था में व्यवधान की भी आशंका है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।