फोटो कैप्शन: मांडा मेधावी छात्र अभिजीत की फोटो।
क्षेत्र के मडार गांव निवासी अभिजीत द्विवेदी ने जेईई मेंस में ऑल इंडिया 38वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। परिजनों ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर हुई। उनकी इस सफलता पर दादा रवि शंकर दूबे सहित राजन दूबे, अतुल, आनंद, देवी प्रसाद, उदय प्रकाश व जय प्रकाश आदि ने खुशी जताई।