फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संपादित... संजय सिंह के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

Fri, 05 Jan 2024 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर उपवास रखा। जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की रिहाई की मांग की। पार्टी के काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं ने गरीबों को कंबल भी बांटे। सर्वेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि संजय सिंह की रिहाई जब तक नहीं होगी, तब तक इसी तरह प्रत्येक शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ता उपवास रखेंगे। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुशवाहा, मो. रिजवान, पल्लवी मालवीय, कमलेश मौर्य, दीपक पासी, राम सजीवन यादव, दीपक गांगुली,अमन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें