जंघई। स्कूल बैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल बच्चे की हालत फिर खराब हो गई है। उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। क्षेत्र के रस्तीपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर पलट गई थी। हादसे में सरजूपट्टी नेवादा गांव की आठ वर्षीय अमीरुल पुत्र अफजल की हालत नाजुक बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अमीरुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घायल अमीरुल के चाचा मोहम्मद हुसैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह बच्चे की हालत फिर बिगड़ने लगी। इसके बाद डाक्टरों ने बच्चे को फिर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।